MBBS Full Form | डॉक्टर कैसे बने ?। इसकी फीस कितनी होती है ?
MBBS – हर माँ बाप का सपना होता है की उसके बच्चे बड़े होकर डॉक्टर बने या पुलिस बने या फिर किसी और सर्विस में उच्च पद पर जाये। आज की इस पोस्ट में हम आपको बताने वाले है की MBBS क्या होता है। और डॉक्टर बनने के लिए आपको क्या पढ़ाई करनी होती है।
बच्चे जब पढ़ रहे होते है। उस समय उनको सही से नहीं पता होता है की उनको भविष्य में क्या करना है। और अगर सही से दिशा निर्देश नहीं मिले तो वो बच्चे भटक जाते है। और अपना करियर दांव पर लगा देते है। ऐसे में उनकी सही तरीके से गाइड करना जरुरी होता है। बहुत से बच्चे इंटरनेट पर खोजते रहते है की डॉक्टर कैसे बना जाता है। इसके लिए क्या पढाई करनी होती है। और इसके लिए कितनी फीस लगती है। तो ये सब जानकारी इस पोस्ट में दी गई है। तो सबसे पहले जान लेते है की एमबीबीएस होता क्या है। और इसकी फुल फॉर्म क्या होती है।
MBBS Full Form
एमबीबीएस का पूरा नाम बैचलर ऑफ़ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ़ सर्जरी (Bachelor of Medicine, Bachelor of Surgery)होता है। इस डिग्री को करने के बाद आप एक सफल सर्जरी के डॉक्टर बन जाते है। और अपने नाम के आगे डॉक्टर शब्द लगा सकते है। ये डॉक्टर की BAMS की डिग्री से बड़ी डिग्री होती है। ये डिग्री करने के बाद आप सभी प्रकार की मेडिसीन में महारत हासिल कर लेते है। साथ ही ऑपरेशन कर सकते है। लेकिन ऑपरेशन करने के लिए आपको किसी भी क्षेत्र में महारत हासिल करनी होती है। कोई भी डॉक्टर सभी प्रकार के ऑपरेशन नहीं करता है। हर डॉक्टर किसी दो या तीन प्रकार की केटेगरी का स्पेस्लिस्ट होता है। इसके बाद अलग अलग कोर्स करने के बाद वो डॉक्टर किसी और क्षेत्र में भी अनुभव हासिल कर सकता है।
और अधिक पढ़े -: यूपीआई क्या होती है ?
एमबीबीएस क्या है ?
ये कोर्स डॉक्टर बनने के लिए पहली सीढी होती है। जो बच्चे डॉक्टर बनना चाहते है वो बारहवीं मेडिकल साइंस से करने के बाद इस कोर्स को ज्वाइन कर सकते है। ये कोर्स पांच साल का होता है। इस डिग्री कोर्स में आपको पूरी तरह से डॉक्टर बनाया जाता है। इसमें मानव शरीर की रचना की पूरी जानकारी दी जाती है। साथ में ही हर बीमारी की जानकारी और उसके इलाज की जानकारी दी जाती है। साथ में ही इसमें जो दवाइया प्रयोग होती है उनकी पूरी जानकारी दी जाती है। साथ में आपको प्रैक्टिकल सभी चीजे बारीकी से पढ़ाया जाता है।
और अधिक पढ़े -: बिना गारंटी के 10 लाख का लोन कैसे ले
इसमें मानव शरीर में होने वाले बदलाव और उनकी सभी जानकारी दी जाती है। ताकि आपको भविष्य में किसी भी तरह की समस्या न आये और लोगो को सही प्रकार से आप इलाज दे सके। एमबीबीएस कोर्स एक जनरल कोर्स होता है। इसमें हर फील्ड की जानकारी दी जाती है। इसमें किसी एक स्पेशल सब्जेक्ट की पढाई नहीं करवाई जाती है। इसमें बच्चे को पूरी तरह से मास्टर बनाया जाता है। ताकि हर फील्ड में वो अनुभव हासिल कर सके
MBBS में एडमिशन कैसे होता है ?
डॉक्टर बनने के सपने लेकर हजारो की संख्या में बच्चे हर साल इसके एडमिशन के लिए आवेदन लगते है। अगर आपको एमबीबीएस डॉक्टर बनना है। तो इसके लिए आपको एक कॉमन एंटेरस एग्जाम देना होगा। अगर आप ये एग्जाम क्लियर कर लेते है तो आपका एडमिशन सरकारी कालेज में हो जाता है।
- ये एंट्रेस एग्जाम हर साल होता है।
- जो बच्चे बारहवीं की परीक्षा साइंस बायो से कर चुके है वो इस एग्जाम में बैठ सकते है ।
- इसका ऑनलाइन आवेदन होता है।
- इस एग्जाम में आपसे दो सो प्रश्न पूछे जाते है।
- जिनका जवाब आपको देना होता है।
- लेकिन सिर्फ पास होने से काम नही चलता है।
और अधिक पढ़े -: लोहड़ी का त्यौहार कब आता है लोहड़ी क्यों मनाई जाती है?
अगर आपको अपनी फीस बचानी है तो इस एग्जाम में अच्छे नंबर लेने होंगे तभी आपक एडमिशन सरकारी कालेज में हो सकता है। अगर आपके नंबर ठीक नहीं है तो आपको इस एग्जाम के पास करने के बाद प्राइवेट कालेज में एडमिशन मिल जायेगा लेकिन वहा पर आपको फीस ज्यादा देनी होगी।
एमबीबीएस में सिलेबस क्या होता है ?
MBBS की पढाई करने के सपने देखने वाले स्टूडेंट को पता होना चाहिए की इस पढाई के लिए कितना खर्च लगने वाला है साथ में ही इसमें क्या क्या सिलेबस होता है। और कितना टाइम इसमें लगने वाला है। इसकी जानकारी निचे लिस्ट वाइज दी गई है ?
- एमबीबीएस की पढाई में नौ भाग होते है। इसमें सभी भाग छह छह महीने के हिसाब से पुरे किये जाते है।
- इन सेमस्टरो में सभी विभागों की पढाई करवाई जाती है।
- इसके पहले भाग में आपको एनोटॉमी , दूसरे भाग में बायो कमेस्ट्री और फिजियोलॉजी के बारे में पढ़ाया जाता है।
- इसके बाद तीसरे भाग में आपको कम्युनिटी मेडिसिन, क्लिनीकल पोस्टिंग, ओपीडी यूनिट , फार्मा, माइक्रोबायोलॉजी और पैथोलॉजी के बारे में पढ़ाया जाता है।
- आगे के भागो में में क्रमश गायनोलॉजी और सर्जरी से सम्बंधित विषय के बारे में पढ़ाया जाता है।
MBBS College Fees
अगर आप डॉक्टर बनने के लिए होने वाले प्री एग्जाम को क्लियर कर लेते है तो आपको आगे की प्रोसेस के बारे में जानकारी लेनी होती है। एग्जाम क्लियर करने के बाद कॉउंसलिंग होती है। इसमें देखना होता है की आपको किस कॉलेज में एडमिशन मिला है। सभी सरकारी कॉलेज में फीस कम ली जाती है। इसमें आपको जयादा नहीं सिर्फ एक या दो लाख में आपको डिग्री पूरी हो जाती है।
और अधिक पढ़े -: मिल्खा सिंह का जीवन परिचय
लेकिन अगर आपका एडमिशन सरकारी कॉलेज में नहीं होता है। तो आपको प्राइवेट कॉलेज में दस से पंद्रह लाख रूपये देने पड़ते है साथ में डोनेशन फीस अलग होती है। इसके साथ और भी बहुत खर्चा हो जाता है। कुल मिला कर आपको पंद्रह से बिस लाख रूपये प्राइवेट कॉलेज में देने पड़ेंगे। वही पर भारत में आरक्षण का भी चक्क्कर होता है। इसलिए मेहनत जयादा करनी पड़ती है।
एमबीबीएस के लिए जरुरी योग्यता
- किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल से साइंस में बाहरवीं पास
- बाहरवीं में कम से कम आपको पचास प्रतिसत अंक होने जरुरी है
- छात्र की उम्र कम से कम सत्रह वर्ष हो
- प्री एग्जाम क्लियर होना जरुरी है। जो की हर साल सभी कॉलेज और यूनिवर्सिटी में होता है।
MBBS कोर्स की अवधि कितनी होती है ?
इसकी जानकारी आप ऊपर भी पढ़ चुके है। निचे भी इसकी जानकारी दी गई है।
- इसमें कुल नौ सेमस्टर होते है।
- हर सेमस्टर छह महीने का होता है।
- ये पूरा कोर्स पांच साल की अवधि का होता है।
- इसमें एक साल की इंटरशिप होती है
एमबीबीएस करने के बाद क्या करे ?
MBBS की डिग्री करने के बाद आप पूर्ण रूप से डॉक्टर बन जाते है। इसके बाद आप किसी भी हॉस्पिटल में नौकरी कर सकते है। खुद का क्लिनिक खोल सकते है। कोई भी मेडिकल स्टोर भी खोल सकते है। और अधिक लिस्ट में जानकारी दी गई है।
- सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की जॉब कर सकते है
- किसी भी निजी अस्पताल में डॉक्टर की जॉब कर सकते है
- मेडिकल कॉलेज में नौकरी कर सकते है
- बड़ी बड़ी मेडिकल कंपनी में जॉब कर सकते है
- बायो टेक्नोलॉजी से जुड़ सकते है।
- और अधिक पढ़े -: मान्यता दत्त की पूरी जानकारी
Career In MBBS
एमबीबीएस की डिग्री करने के बाद आपके सामने कई विकल्प खुल जाते है। जैसे की आप
- वज्ञानिक बन सकते है।
- जूनियर डॉक्टर के पद पर कार्य कर सकते है।
- जूनियर सर्जन बन सकते है।
- किसी भी कॉलेज में प्रोफेसर बन सकते है।
- किसी भी कंपनी में रिसर्च असिस्टेंट के रूप में काम कर सकते है
Best College for MBBS Course
- AIMS
- Post Graduation College Of Medical Education
- क्रिश्चियन कॉलेज ऑफ़ मेडिकल कॉलेज
- नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेन्टल हेल्थ एंड न्यूरो साइंस
- संजय गाँधी आयुर्विज्ञान संसथान
- कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज
- किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज
एमबीबीएस डिग्री कोर्स से जुड़े के प्रश्न और उत्तर(FAQ,s)
- एमबीबीएस की फीस कितनी है?
- सरकारी कॉलेज में करीब एक से दो लाख और प्राइवेट यूनिवर्सिटी में पंद्रह से बीस लाख के बीच होती है।
-
भारत में कुल कितनी एमबीबीएस सीटें हैं?
- INDIA में 83125 एमबीबीएस सीटें हैं .
-
भारत में एमबीबीएस कोर्स में एडमिशन कैसे लिया जाता है?
- नीट की परीक्षा के माध्यम से एडमिशन होता है।
-
MBBS प्रवेश के लिए NEET परीक्षा कौन आयोजित करता है?
- NTA नेशनल टेस्टिंग एजेंसी
- नीट में कितने परसेंट चाहिए?
- सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए नीट कटऑफ 2021, 50 पर्सेंटाइल है, जबकि एससी / एसटी / ओबीसी उम्मीदवारों के लिए यह 40 पर्सेंटाइल होगा। सामान्य-पीएच वर्ग के लिए नीट कटऑफ 45वां पर्सेंटाइल होगा।
निष्कर्ष इस पोस्ट में हमने आपको एमबीबीएस के बारे में पूरी जानकारी दी है। अगर आपको इसके बारे कोई प्रश्न पूछना है तो हमें कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। इसमें आपको पूरी जानकारी प्रोवाइड करवाई जाएगी। अगर आपको इस पोस्ट में कोई त्रुटि नजर आती है तो हमें सूचित कीजिये हम इसको सही कर देंगे तुरंत। |